पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल मैदान पर चल रहे चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच के तीसरे दिन शनिवार को बारिश और गीले मैदान ने खेल को मुमकिन नहीं होने दिया। दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। बारिश के कारण दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दोनों टीमें बिना अभ्यास करे ही होटल लौट गई थीं।
चार मैचों की श्रृंखला में भारत पहले 2-0 से श्रृंखला अपने नाम कर चुका है, लेकिन भारत यदि यह मैच नहीं जीत पाता है तो आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में सौगात में मिला शीर्ष स्थान गंवा देगा और पाकिस्तान शीर्ष पर पहुंच जाएगी।