1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट लूसिया: तीसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, 285 रनों की बढ़त

सेंट लूसिया: तीसरे टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत, 285 रनों की बढ़त

 Written By: IANS
 Published : Aug 13, 2016 09:48 am IST,  Updated : Aug 13, 2016 09:48 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने डैरेन सैमी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर 285 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है।

cricket- India TV Hindi
cricket

सेंट लूसिया: भारतीय क्रिकेट टीम ने डैरेन सैमी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर 285 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) की बेहतरीन शतकीय पारियों की मदद से 353 रन बनाए और फिर चौथे दिन भुवनेश्वर कुमार (33-5) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज की पहली पारी 225 रनों पर समेट दी। तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था।

दूसरे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 107 रन बनाए थे। उसने 47 ओवरों का सामना किया था। चौथे दिन मेजबान टीम और 56 ओवरो का सामना कर पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से क्रेग ब्राथवेट ने सबसे अधिक 64 रन बनाए, जो दूसरे दिन स्टम्प्स तक 53 पर नाबाद थे।

इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 48 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से भुवी के अलावा अश्विन ने दो सफलता पाई जबकि इशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।

भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 39 ओवरों का सामना करते हुए तीन विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 51 और रोहित शर्मा 41 रनों पर नाबाद लौटे।

भारत ने दूसरी पारी में लोकेश राहुल (28), शिखर धवन (26) और कप्तान विराट कोहली (4) के विकेट गंवाए हैं। भारत को दो झटके मिग्वेल कुमिंस ने दिए हैं जबकि एक झटका राल्टन चेस ने दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।