1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs WI: मुंबई में टी20 'किंग' बनेंगे चहल या फिर अपने नाम करेंगे ये शर्मनाक रिकॉर्ड, बस एक कदम हैं पीछे

Ind vs WI: मुंबई में टी20 'किंग' बनेंगे चहल या फिर अपने नाम करेंगे ये शर्मनाक रिकॉर्ड, बस एक कदम हैं पीछे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2019 08:01 am IST,  Updated : Dec 11, 2019 09:34 am IST

युजवेंद्र चहल ऐसे दोराहे पर खड़े हैं जहां उनके नाम बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ सकता है और टी20 किंग भी बन सकते हैं।

Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
Yuzvendra Chahal Image Source : BCCI

वेस्टइंडीज​ के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज का अंतिम मैच मुंबई क वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जिस मैच में सभी फैंस की नजरे टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल पर होंगी। जिसके पीछे का कारण ये है कि वो ऐसे दोराहे पर खड़े हैं जहां उनके नाम बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ सकता है और टी20 किंग भी बन सकते  हैं। ऐसे में चहल को क्या नसीब होता है इस पर नजरे रहेंगी। 

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चहल ने अपनी गेंदबाजी से दो विकेट हासिल किये थे और जसप्रीत बुमराह के टी20 में 51 विकेट को पछाड़ आर. अश्विन के 52 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। जिसके बाद दूसरे टी20 मैच में चहल को एक भी विकेट नहीं मिला जबकि उन्हें वेस्टइंडीज के बल्लेबाजो से जमकर मार पड़ी। ऐसे में 52 अंतराष्ट्रीय टी20 विकेट अपने नाम करने वाले चहल अगर तीसरे टी20 में एक विकेट अपने नाम करते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। इस तरह चहल के पास मुंबई में 'किंग' बनने का मौका है। 

दूसरी तरफ अगर हम बात करें तो चहल मार खाने के कारण एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम करने से भी बस एक कदम ही दूर हैं। चहल अब तक 36 मैच खेलकर 64 छक्के खा चुके हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम टी20 में सबसे ज्यादा 65 छक्के खाने का रिकॉर्ड है। चहल की गेंद पर मैच में जैसे ही एक छक्का लगेगा तो वह इस लिस्ट में शाकिब के साथ संयुक्त रूप से पहले नंपर पर आ जाएंगे। 

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टी20 मैच में कप्तान कोहली की नाबाद 94 रन की पारी के चलते टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार वापसी की और टीम इंडिया पर आसानी से 8 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी। ऐसे में आज ( 11 दिसंबर​ ) को मुंबई में होने वाले मैच में दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल