1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका, चाहर हुए बाहर ये गेंदबाज कर सकता है डेब्यू

Ind vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका, चाहर हुए बाहर ये गेंदबाज कर सकता है डेब्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2019 03:02 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 03:02 pm IST

 सैनी इससे पहले भारत के लिए कोई भी वनडे मैच नहीं खेले हैं। जिसके चलते ओडिशा के कटक में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले वो टीम से जुड़ जाएंगे।

Deepak Chahar- India TV Hindi
Deepak Chahar Image Source : AP

वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर अब टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में युवा गेंदबाज नवदीप सैनी को शामिल किया गया है। 

दीपक की चोट के बारे में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जानकारी देते हुए कहा, "दीपक को बुधवार को विजाग में खेले गए दूसरे वनडे के बाद पीठ के निचले हिस्से में हल्का दर्द महसूस हुआ। जिसके कारण उन्हें अब आराम की जरूरत है और वो तीसरे वनडे मैच में नहीं खेल पायेंगे।"

गौरतलब सैनी इससे पहले भारत के लिए कोई भी वनडे मैच नहीं खेले हैं। जिसके चलते ओडिशा के कटक में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले वो टीम से जुड़ जाएंगे। इस तरह टीम इंडिया के पास मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर के बाद सैनी तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में जुड़ेंगे। 

बता दें कि सैनी ने पिछली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतराष्ट्रीय टी20 मैच मखेला था जिसके बाद वो चोट लगने के कारण टीम से बाहर हो गए थे। हालाँकि टीम इंडिया सीरीज का अंतिम व तीसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 नवंबर को खेलेगी जिसमें सैनी का वनडे डेब्यू हो सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल