1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind WI: भारत के खिलाफ शतक को कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने बताया करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

Ind WI: भारत के खिलाफ शतक को कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने बताया करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2019 11:52 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:52 am IST

आईपीएल की नीलामी 19 दिसंबर को है और उससे ठीक पहले हेटमायर ने यह पारी खेली है लेकिन उसने कहा कि अभी उसका ध्यान लीग पर नहीं है।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi
Shimron Hetmyer Image Source : BCCI.TV

चेन्नई| वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 139 रन की अपनी पारी को करियर की सर्वश्रेष्ठ बताया लेकिन कहा कि अंत तक नाबाद रहकर उन्हें और खुशी होती। हेटमायर 39वें ओवर में आउट हो गए थे। उन्होंने शाई होप (नाबाद 102) के साथ दूसरे विकेट के लिये 218 रन की साझेदारी की। उस समय वेस्टइंडीज को जीत के लिये 11.2 ओवर में 59 रन और चाहिये थे। 

होप और निकोलस पूरन ने वेस्टंइडीज को 13 गेंद बाकी रहते जीत तक पहुंचाया। हेटमायर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह मेरा सर्वोच्च स्कोर है लिहाजा यह सर्वश्रेष्ठ पारी है। लक्ष्य का पीछा करना हमेशा अच्छा होता है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत तक ले जाने का अनुभव अलग ही है। काश में अंत तक टिककर खेल सकता लेकिन मैं सीख रहा हूं।’’ 

उन्होंने कहा कि होप के साथ होने से उनके लिये बल्लेबाजी आसान हो गई क्योंकि दोनों के बीच अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा,‘‘ हम एक दूसरे के साथ काफी समय से खेल रहे हैं और हमें एक दूसरे के खेल की जानकारी है। मैं आक्रामक खेलता हूं और वह एक छोर संभालकर खेलता है।’’ 

आईपीएल की नीलामी 19 दिसंबर को है और उससे ठीक पहले हेटमायर ने यह पारी खेली है लेकिन उसने कहा कि अभी उसका ध्यान लीग पर नहीं है। यह पूछने पर कि क्या वह आईपीएल नीलामी से पहले कुछ साबित करना चाहते थे, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का मजा ले रहे थे। 

उन्होंने कहा,‘‘ मैं अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं। क्रिकेट में कई बार आपसे रन बनते हैं तो कई बार नहीं। इस साल मैं आईपीएल में अच्छा नहीं खेल सका लेकिन अनुभव अच्छा रहा। इससे मुझे मजबूती में वापसी करने में मदद मिलेगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल