1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे टी-20: हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगा भारत

हरारे टी-20: हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगा भारत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 05:20 pm IST

तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार हुई भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को अगले मैच में हार का बदला लेकर श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी।

kedar jadhav
kedar jadhav

कप्तान के लिए चिंता गेंदबाजी में भी है। जसप्रीत बुमराह, यजुवेन्द्र चहल और अक्षर पटेल ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन उनादकत और धवन का खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है।

पहले मैच में जीत के बाद मेजबानों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन कप्तान ग्रेम क्रेमर जानते हैं कि भारतीय टीम को दोबारा हराने के लिए उन्हें पहले मैच से काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भारतीय टीम घायल शेर की तरह हो गई है जो वापसी के लिए पूरा जोर लगाएगी।

पहले मैच में टीम को 170 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने वाले एल्टन चिगुम्बुरा पर एक बार फिर सभी की निगाहें होंगी। उन्होंने अंत में 26 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत लक्ष्य प्रदान किया था जिसे बाद में टीम के गेंदबाज बचाने में कामयाब रहे।

उनके अलावा चामु चिबाबा, हेमिल्टन मासाकाड्जा और सिकंदर रजा के कंधों पर भी स्कोर बोर्ड को चलाने की जिम्मेदारी होगी।

टीम के कप्तान क्रेमर चाहेंगे कि गेंदबाज पहले मैच की ही तरह इस मैच में भी लगातार विकेट लेते रहें।

टीमें (संभावित) :

भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल, ऋषि धवन, फैज फजल, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, मंदीप सिंह, करुण नायर, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, बरिंदर सरन, जयदेव उनादकत और जयंत यादव।

जिम्बाब्वे : ग्रीम केमर (कप्तान), सिकंदर रजा बट, ब्रियान चारी, टेंडाई चाटारा, चामुनओरवा चिबाबा, एल्टन चिगम्बुरा, नेविले माडजिवा, टिमयसेन मारुमा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, वेलिंगटन मासाकाड्जा, पीटर जोसेफ मूर, तपिवा मुफुद्जा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, तौरइ मुजराबानी, वुसिमुजी सिबांडा, डोनाल्ड टिरिपानो और मैक्लम वालेर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल