1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2017 में होने वाले Day-Night Test में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी चाहता है भारत

2017 में होने वाले Day-Night Test में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी चाहता है भारत

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 04:30 pm IST,  Updated : May 12, 2016 05:02 pm IST

भारत ने 2017 में दिन-रात के टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) के प्रमुख जेम्स सडरलैंड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सदरलैंड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों ने अगले साल.....

cricket- India TV Hindi
cricket

एडिलेड: भारत ने 2017 में दिन-रात के टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की इच्छा जाहिर की है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) के प्रमुख जेम्स सडरलैंड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सदरलैंड ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों ने अगले साल दोनों टीमों के बीच भारत में होने वाली सीरीज को लेकर हामी भर दी है।

भारत वैसे इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलेगा। बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट रेडियो ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है, "मेरे समझ से भारत से सकारात्मक संकेत आ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अगले साल दिन-रात का टेस्ट हो सकता है।"

इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई टीम अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर होगी और इसी समय दिन-रात का टेस्ट खेला जा सकता है। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में विदेश में पहला दिन-रात का टेस्ट होगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमों के बीच चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इससे पहले मिकी अर्थर की देखरेख में ऑस्ट्रेलिया ने जब अंतिम बार भारत दौरा किया था, तब उसे 0-4 से करारी हार मिली थी। इसके बाद ही अर्थर को हटाकर डारेन लेहमैन को कोच बनाया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल