1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगेगा ये बड़ा झटका, पाक को मिला मौका-मौका!

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगेगा ये बड़ा झटका, पाक को मिला मौका-मौका!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 07:00 pm IST

एक साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार आज भी कोई हिंदुस्तानी नहीं भूल पाया है।

भारत बनाम पाकिस्तान- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान

एक साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली हार आज भी कोई हिंदुस्तानी नहीं भूल पाया है लेकिन अगर आप एशिया कप में पाकिस्तान से बदला लेने की सोच रहे हैं तो जनाब अपने अरमानों पर ब्रेक लगाइए। जोश को काबू में रखिए और कोई भी बड़ा बयान देने से पहले 100 बार सोच लीजिए क्योंकि एशिया कप में हिंदुस्तान की जीत पर पहले ही काले बादल मंडरा रहे हैं। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच में 19 सितंबर को मैच खेला जाएगा। इस तारीख की हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक चर्चा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान से खेलने उतरेगी थकी हुई विराट आर्मी।

18 सितंबर को भारत क्वालीफायर मैच खेलेगा और अगले दिन सुबह पाकिस्तान से खेलने उतरेगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच में दो मुल्कों के करोड़ों फैंस दबाव में होते हैं तो सोचिए दो टीमों के 11 खिलाड़ियों पर कितना दबाव होता होगा।

पिछले 8 साल से टीम इंडिया ने लगातार 2 दिन में 2 वनडे नहीं खेले हैं। ऐसे में हमारे रिपोर्टर ने बीसीसीआई से इस मुद्दे में बात की। जिस पर बीसीसीआई का अनऑफिशयल बयान में कहा लगातार दो दिन में दो मैच खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, 18 सितंबर को कमजोर टीम से मैच खेलना है, हम खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के बाद ज्यादा से ज्यादा आराम देना चाहते हैं।

बीसीसीआई शायद ये भूल गई अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोई बड़ा खिलाड़ी चोटिल हो गया तो जैसे आयरलैंड के खिलाफ बुमराह की चोट ने टेस्ट में टीम इंडिया को बैकफुट पर खड़ा कर दिया।

19 सितंबर का इंतजार हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों मुल्कों बेसब्री से है लेकिन लगातार दो दिन में 2 वनडे भारतीय फैंस को डरा रहे हैं क्योंकि एक तरफ लगातार क्रिकेट की बात कह कर खिलाड़ी आराम की माग करते हैं तो दूसरी तरफ इतने बड़े मैच से पहले टीम मैनेजमेंट इतना बड़ा रिस्क क्यों ले रही है। जाहिर है अभी भी वक्त है एक बार फिर बीसीसीआई को इस पर विचार करना चाहिए।

इंडिया टीवी संवाददाता वैभव भोला की रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल