1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेंगलुरु टेस्ट में गेंदबाजों ने भारत की झोली में डाली जीत: चेतन शर्मा

बेंगलुरु टेस्ट में गेंदबाजों ने भारत की झोली में डाली जीत: चेतन शर्मा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 04:10 pm IST

दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद एकबार फिर भारतीय क्रिकेट टीम नए उत्साह से लबरेज है। वहीं भारत की इस शानदार जीत पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा कि इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को देना होगा।

Expert- India TV Hindi
Expert

नई दिल्ली: दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद एकबार फिर भारतीय क्रिकेट टीम नए उत्साह से लबरेज है। वहीं भारत की इस शानदार जीत पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा कि इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को देना होगा। 

उन्होंने कहा कि चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा लेकिन इस मैच को भारत की झोली में डालने श्रेय गेंदबाजों को जाता है। अश्विन का जवाब नहीं वहीं जडेजा और उमेश यादव की धारदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। 

वहीं जब टीम की कमियों के सवाल पर चेतन शर्मा ने कहा कि जीत सारी कमियों को छिपा देती है। उन्होंने कहा कि अब टीम पर दबाव बढ़ गया है। अगले मैचों में भी टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल