1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरारे T-20: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा

हरारे T-20: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा

 Written By: IANS
 Published : Jun 20, 2016 07:34 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 07:34 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे T-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

india vs zimbabwe- India TV Hindi
india vs zimbabwe

हरारे: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे T-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। हरारे में ही शनिवार को हुए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को दो रनों से चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी।

जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 13.1 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। मंदीप सिंह 52 और लोकेश राहुल 47 रनों पर नाबाद लौटे। भारत को 41 गेंदें शेष रहते जीत मिल गई।

मंदीप ने 40 गेदों पर छह चौके लगाए जबकि अपने पदार्पण मैच में शून्य पर आउट होने वाले राहुल ने 40 गेंदों का सामना कर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। उसकी ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर मूर ने सबसे अधिक 31 रन बनाए।

भारत की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे बरेंदर सरन ने 10 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह ने 11 रन देकर तीन सफलता हासिल की। धवल कुलकर्णी और यजुवेंद्र चहल को भी एक-एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल