1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत की ट्वेंटी20 अभ्यास मैच में शानदार जीत, कोहली, धवन और सरन चमके

भारत की ट्वेंटी20 अभ्यास मैच में शानदार जीत, कोहली, धवन और सरन चमके

 Written By: PTI
 Published : Jan 08, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 07:17 pm IST

पर्थ: भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों के दौरे की सकारात्मक शुरूआत करते हुए आज यहां विराट कोहली और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से ट्वेंटी20 अभ्यास मैच में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया

Virat Kohli scores half century in Indian victory in...- India TV Hindi
Virat Kohli scores half century in Indian victory in twenty20 warm up match

पर्थ: भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों के दौरे की सकारात्मक शुरूआत करते हुए आज यहां विराट कोहली और शिखर धवन के अर्धशतकों की मदद से ट्वेंटी20 अभ्यास मैच में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की दूसरे दर्जे की टीम को आसानी से 74 रन से हरा दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन (74) और कोहली (74) के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा (6) वाका की तेज और उछाल भरी पिच पर जल्द पवेलियन लौट गए जिसके बाद धवन और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 149 रन की साझेदारी की। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 14 गेंद में तेजी से 22 रन बनाए।

इसके जवाब में वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की टीम छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी। बायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने प्रभावित करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। सरन ने सही लेंथ के साथ गेंदबाज़ी और शार्ट गेंद से बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने अच्छी गति के साथ गेंद को स्विंग भी कराया।

सरन ने सलामी बल्लेबाज डार्सी शार्ट (5) को मिडविकेट पर कैच कराने के बाद विरोधी कप्तान विल बोसिस्तो (1) को भी पवेलियन भेजा। वेस्टर्न आस्ट्रेलिया की ओर से राष्ट्रीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ट्रेविस बर्ट की टिककर खेल पाए जिन्होंने 60 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल