1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूनम के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया

पूनम के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2019 11:15 am IST,  Updated : Nov 04, 2019 11:15 am IST

पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। 

पूनम के शानदार...- India TV Hindi
पूनम के शानदार अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया Image Source : GETTY

एंटिगा| पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए दूसरे मैच को जीतकर भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूनम के 77 रनों की मदद से 50 ओवरों में किसी तरह छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। मेजबान टीम सिर्फ 47.2 ओवरों में 138 रनों पर ऑल आउट हो गई।

पूनम ने यह पारी तब खेली जब भारत ने 17 रनों पर ही अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज जेम्मिाह रोड्रिगेज (0) और प्रिया पुनिया (5) को खो दिया। इसके बाद पूनम और मिताली राज (40) ने टीम को संभाला। बाद में हरमनप्रीत कौर ने 46 रनों का अहम योगदान दिया। इन तीनों के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सकी।

भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद कम स्कोर का अच्छी तरह बचाव किया। वेस्टइंडीज के लिए शेमाइन कैम्पवेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। कप्तान साराह टेलर ने भी 20 रनों का योगदान दिया।

भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और दीप्ती शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। झूलन गोस्वामी और शिखा पांडे के हिस्से एक-एक विकेट आया। नताशा मैक्लीन रिटायर्ड हर्ट हुईं जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल