1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में तीन वनडे मैचों की सिरीज खेलेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

भारत में तीन वनडे मैचों की सिरीज खेलेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2017 12:13 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 12:14 pm IST

बीसीसीआई ने बताया कि भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों देशों के बोर्ड के बीच हुए द्विपक्षीय सिरीज़ के अनुबंध के तहत खेली जाएगी।

स्मृति मंधाना- India TV Hindi
स्मृति मंधाना

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल अप्रैल में इंग्लैंड की महिला टीम के साथ स्वदेश में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

इंग्लैंड की टीम इस वनडे सिरीज़ से पहले भारत और आस्ट्रेलिया के साथ मार्च में टी-20 ट्राई सिरीज़ भी खेलेगी।

बीसीसीआई ने बताया कि भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच होने वाली यह वनडे सिरीज़ दोनों देशों के बोर्ड के बीच हुए द्विपक्षीय सिरीज़ के अनुबंध के तहत खेली जाएगी। 

टी-20 त्रिकोणीय सिरीज़ से पहले भारत को मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ौदा में तीन वनडे मैचों की सिरीज़ खेलनी है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सिरीज़ का पहला मैच आठ अप्रैल को खेला जाएगा। दूसरा मैच 11 अप्रैल को होगा जबकि आखिरी वनडे 14 अप्रैल को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने हालांकि इन मैचों के स्थानों की घोषणा नहीं की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल