1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IndvsEng: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी फैसला

IndvsEng: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2017 01:54 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 01:54 pm IST

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार एकदिवसीय मैच

india won the toss decided to ball first- India TV Hindi
india won the toss decided to ball first

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार एकदिवसीय मैच खेल रही भारतीय टीम में इस एकदिवसीय मैच के लिए मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा को शामिल नहीं किया गया है।

इसके अलावा, इंग्लैंड की एकादश टीम में सैम बिलिंग्स, जॉन बेयर्सटो, लियम डॉसन और लियाम प्लंकट को इस मैच के लिए जगह नहीं मिली है।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्य, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, और उमेश यादव।

इंग्लैंड टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोए रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, जैक बॉल और डेविड विले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल