1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्पिन के खिलाफ खराब नहीं भारतीय बल्लेबाज़ : रहाणे

स्पिन के खिलाफ खराब नहीं भारतीय बल्लेबाज़ : रहाणे

 Written By: IANS
 Published : Sep 05, 2015 07:33 am IST,  Updated : Sep 05, 2015 07:36 am IST

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के नए भरोसेमंद बल्लेबाज़ बनकर उभरे अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि देश की मौजूदा टीम में शामिल बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजी के सामने प्रदर्शन खराब नहीं है। रहाणे ने साथ

स्पिन के खिलाफ खराब...- India TV Hindi
स्पिन के खिलाफ खराब नहीं भारतीय बल्लेबाज़ : रहाणे

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के नए भरोसेमंद बल्लेबाज़ बनकर उभरे अजिंक्य रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि देश की मौजूदा टीम में शामिल बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजी के सामने प्रदर्शन खराब नहीं है। रहाणे ने साथ ही यह भी कहा कि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करेंगे।

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा की पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर मौजूद रहाणे ने कहा, "मौजूदा भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खराब नहीं हैं। लेकिन सारा श्रेय श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों को जाता है, क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।"

रहाणे ने कहा, "हमारी रणनीति थी कि पहले स्पेल में हम सिर्फ देखेंगे कि वे क्या करते हैं, उसके बाद हम उन पर प्रहार शुरू करेंगे।"

भारत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-1 से जीत ली, जो श्रीलंकाई धरती पर भारत की 22 वर्षो बाद मिली जीत भी रही।

रहाणे ने आगे कहा, "श्रीलंका में हमारा उद्देश्य था तेजी से रन बनाकर गेंदबाजों को पूरा समय दिया जाए ताकि वे 20 विकेट हासिल कर सकें। हमारे गेंदबाज ऐसा करने में सफल भी रहे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल