1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पत्नी अनुष्का संग लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते है भारतीय कप्तान विराट कोहली

पत्नी अनुष्का संग लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते है भारतीय कप्तान विराट कोहली

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2019 03:19 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 03:19 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करेंगे।

Virat Kohli and Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वक्त मिलने पर वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "व्यस्तता के कारण हम लॉन्ग ड्राइव पर नहीं जा पाए हैं। जब कभी आपको वक्त मिलता है तब आप अधिकतर छुट्टियों पर जाते हैं, तो अगर मैं शहर में अपने घर पर हूं, तो लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए जगहों को ढूंढूंगा।"

आप अपने साथ लॉन्ग ड्राइव पर किसे ले जाना पसंद करेंगे? इस पर विराट ने तुरंत जवाब दिया, "निश्चित रूप से अपनी पत्नी (अनुष्का शर्मा) के साथ जाऊंगा। क्या यह स्वाभाविक नहीं है?"

लॉन्ग ड्राइव पर कहां जाना पसंद करेंगे?

इसके जवाब में विराट ने कहा, "जब आप लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं तो वाकई में यह नहीं सोचते हैं कि कहां जाना है। आप बस कार में बैठते हैं, एक लंबा रास्ता ढूंढ़ते हैं और बस चलते जाते हैं। जब कभी आपको लगता है कि अब बस बहुत हो गया है तब आप वापस घर आ जाते हैं और ऐसा अकसर रात में होता है जब ट्रैफिक कम होता है।"

मुंबई में गुरुवार को लग्जरी कार ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में ऑडी ए6 के लॉन्च पर विराट ने मीडिया से बात करते हुए विराट ने कहा , "आप कुछ अच्छे गाने लगा देते हो और अच्छा मौसम भी इसके लिए काफी उपयोगी होता है, तो आने वाले समय में जब मैं शहर में अपने घर पर होऊंगा, तब मैं अब की अपेक्षा अधिक लॉन्ग ड्राइव पर जाऊंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल