1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 15, 2018 06:05 pm IST,  Updated : Aug 15, 2018 06:49 pm IST

टीम ने ताज होटल के सेंट जेम्स कोर्ट में सुबह-सुबह झंडा वंदन किया।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में होटल के बाहर तिरंगा झंडा फहराया। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। उसे शनिवार से तीसरे ट्रेंट ब्रिज में तीसरा मैच खेलना है। 

टीम ने ताज होटल के सेंट जेम्स कोर्ट में सुबह-सुबह झंडा वंदन किया। बीसीसीआई डॉट टीवी पर जारी वीडियो में टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। 

झंडा वंदन समारोह के बाद राष्ट्रगान हुआ।

भारतीय टीम पहले दो मैच हार कर सीरीज में 0-2 से पीछे है और तीसरे मैच में उसके ऊपर हार से बचने का दबाव होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल