1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली स्टैंड के अनावरण के समय मौजूद रहेगी भारतीय टीम

विराट कोहली स्टैंड के अनावरण के समय मौजूद रहेगी भारतीय टीम

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2019 07:56 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 07:56 pm IST

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को 15 सितम्बर को धर्मशाला में,18 को मोहाली में और 22 सितम्बर को बेंगलुरु में भारतीय टीम के साथ टी-20 मैच खेलने हैं।

विराट कोहली स्टैंड के अनावरण के समय मौजूद रहेगी भारतीय टीम- India TV Hindi
विराट कोहली स्टैंड के अनावरण के समय मौजूद रहेगी भारतीय टीम Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर फिरोजशाह कोटला में स्टैंड का अनावरण करेगी और इस अवसर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम मौजूद रहेगी। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस अनावरण समारोह में खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारी ने कहा, "कोहली के नाम पर डीडीसीए द्वारा स्टैंड का अनावरण होगा, उस समय खिलाड़ी भी वहां मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को धर्मशाला जाने से पहले टीम के खिलाड़ी गुरुवार को राजधानी दिल्ली में होंगे।"

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को 15 सितम्बर को धर्मशाला में,18 को मोहाली में और 22 सितम्बर को बेंगलुरु में भारतीय टीम के साथ टी-20 मैच खेलने हैं।

टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल