1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रैंड ईशा, किया प्यार का इजहार!

किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रैंड ईशा, किया प्यार का इजहार!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2019 09:17 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 09:17 am IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस स्वदेश लौटे पंत ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एक शानदार फोटो पोस्ट किया है।

किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रैंड ईशा, किया प्यार का इजहार!- India TV Hindi
किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रैंड ईशा, किया प्यार का इजहार! Image Source : ISHA NEGI/INSTAGRAM

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए इस साल की शुरुआत शानदार रही। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के दौकान पंत ने न केवल शानदार पारियां खेलीं बल्कि विकेट के पीछे भी उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से सबको प्रभावित किया। हालांकि अब वे घर पर आराम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस स्वदेश लौटे पंत ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एक शानदार फोटो पोस्ट किया है। दरअसल, इस फोटो में वह एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। 

ये लड़की कोई औऱ नहीं बल्कि उनकी गर्फ्रैंड ईशा नेगी हैं। फोटो शेयर करते हुए पंत ने लिखा- 'मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं।' ईशा नेगी इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टग्राम पर उनकी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। 

पंत के अलावा ईशा नेगी ने भी वही फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी। ईशा नेगी (Isha Negi) ने इसी तस्वीर को शेयर किया और लिखा- 'माय मैन, जान से प्यारा, मेरा खास दोस्त और लव ऑफ माय लाइफ।' खुद पंत ने इस फोटो पर 'आई लव यू' लिखकर कमेंट किया था। ऋषभ पंत भारत के लिए अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। वह 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 157 रन बनाए हैं। 

देखें ईशा नेगी की ये शानदार तस्वीरें- 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल