दिल्ली: टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा, काशी के दामाद बनने जा रहे हैं। उत्तरप्रदेश के बनारस की रहने वाली और अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से इंशात ने सगाई की। दोनों की सगाई दिल्ली के उप्पल ऑर्किड में हुई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।
दुनिया भर में सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर वाराणसी के शिवपुर की पांच बहनों में प्रतिमा सबसे छोटी हैं। इनका चयन 2006 में जूनियर भारतीय बास्केटबॉल टीम में हुआ। 2008 में जूनियर टीम की कमान मिली। 2010 में प्रतिमा ने एशियाई खेलों में भी भाग लिया।
इसके अलावा 2006, 2007, 2009 और 2010 फिबा एशियाई चैंपियनशिप में शामदार प्रदर्शन किया। प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह NIS कोच हैं। दिव्या सिंह जूनियर इंडिया टीम की कोच हैं। प्रशांति सिंह और आकांशा सिंह भी देश के लिए खेल रही हैं।
इधर, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ''ईशांत, तुम दोनों को बधाई। क्लब में तुम्हारा स्वागत है लेकिन आज के दिन तो बाल कटवा लेता भाई।''
