1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची वनडे : भारतीय स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को बड़े लक्ष्य से रोका

रांची वनडे : भारतीय स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को बड़े लक्ष्य से रोका

 Written By: IANS
 Published : Oct 26, 2016 06:08 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 06:08 pm IST

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड टीम को बड़ा लक्ष्य बनाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरुआत करने के बावजूद भारत के सामने 261 रनों का ही लक्ष्य रख सकी।

Cricket, IND vs NZL- India TV Hindi
Cricket Image Source : PTI

रांची: भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची में खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड टीम को बड़ा लक्ष्य बनाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड की टीम अच्छी शुरुआत करने के बावजूद भारत के सामने 261 रनों का ही लक्ष्य रख सकी।

​ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। इस मुकाबले से पहले खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने इस मैच में सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने अपने साथी टॉम लाथम (39) के साथ पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी।

दोनों ने 15.3 ओवर में 6.19 की औसत से रन जोड़े। भारतीय टीम को विकेट की दरकार थी और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को आक्रमण पर लगाया। उन्होंने लाथम को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा मेजबानों को पहली सफलता दिलाई।

गुप्टिल ने इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (41) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 42 रन जोड़े। हार्दिक पांड्या ने गुप्टिल का विकेट लेकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। गुप्टिल ने 84 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके लगाए।रॉस टेलर (34) ने कप्तान विलियमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसी बीच अमित मिश्रा ने किवी कप्तान को आउट कर मेहमानों को बड़ा झटका दिया।

भारतीय स्पिनरों ने इस मैच में कुल 28 ओवर गेंदबाजी की और महज 3.82 की औसत से सिर्फ 107 रन खर्च किए। मिश्रा ने 10 ओवर में 4.20 की औसत से 42 रन दिए और दो विकेट लिए। वहीं, पटेल ने 10 ओवरों में 38 रन देते हुए एक विकेट लिया। पार्ट टाइम स्पिनर केदार जाधव इस मैच में विकेट तो नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने अपने आठ ओवरों में सिर्फ 27 रन दिए।

पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले जिम्मी नीशम इस मैच में सिर्फ छह रन ही बना सके। बी. जे. वॉटलिंग ने 14, एंटन डेविक ने 11, मिशेल सैंटनर ने नाबाद 17 और टिम साउदी ने नाबाद नौ रनों का योगदान दिया। मिश्रा और अक्षर के अलावा भारत के लिए धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, और पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल