1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज होगी ज़िंबाब्वे-वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए टीम की घोषणा

आज होगी ज़िंबाब्वे-वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए टीम की घोषणा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 23, 2016 08:37 am IST,  Updated : May 23, 2016 08:37 am IST

मुंबई: बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी की बैठक में आज यहां ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज़ के दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन होगा। भारतो को ज़िंबाब्वे में एक वनडे और तीन टी20

Team India- India TV Hindi
Team India

मुंबई: बीसीसीआई की ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमिटी की बैठक में आज यहां ज़िंबाब्वे और वेस्ट इंडीज़ के दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन होगा।  भारतो को ज़िंबाब्वे में एक वनडे और तीन टी20 मैच तथा वेस्ट इंडीज़ में  चार टेस्ट मैच खेलने हैं। ज़िंबाब्वे का दौरा जहां 11 जून से शुरु होगा वहीं टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्ट इंडीज़ जाएगी।

मीडिया खबरों के अनुसार पिछले लगभग एक साल में कई अहम खिलाडि़यों के लगातार क्रिकेट खेलने के कारण ज़िंबाब्वे दूसरे दर्जे की टीम भेजकर उन्हें आराम दिया जा सकता है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन शामिल हैं। धोनी भी लगातार खेल रहे हैं लेकिन उनके बारे अभी स्पष्ट नहीं है कि वह दौरे के लिए उपलभ्ध हैं या नहीं। ख़बरें तो भी हैं कि दौरे पर जाने न जाने का फ़ैसला धोनी पर छोड़ दिया गया है। याद रहे कि धोनी टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं और ज़िंबाब्वे दौरे के बाद भारत एक लंबे समय तक वनडे अथवा टी20 नहीं खेलेगा।

धोनी के न जाने की स्थिति में कप्तानी अजंक्य रहाणे को सौंपी जी सकती है।

ज़िंबाब्वे दौरे के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने की सथिति में मनीष पांडे और जसप्रीत बूमरा को टीम में जगब मिल सकती है। आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी से प्रभावित करने वाले बेंगलोर के के.एल. राहुल और मुंबई इंडियंस के कृणाल पंड्या भी रेस में हैं। कोलकता नाइट राइडर्स के यूसुफ पठान का भी दावा मज़बूत माना जा रहा है।

वेस्ट इंडीज़ दौरे के लिए सभी सीनियर खिलाड़ी टीम में होंगे।

चयन समिति की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी होगी जिसमें बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर और चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल हिस्सा लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल