1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट के लिये के एल राहुल भारत ए टीम में

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट के लिये के एल राहुल भारत ए टीम में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 06:05 pm IST

टीम में सौराष्ट्र या विदर्भ के शीर्ष खिलाड़ी नहीं हैं क्योंकि रणजी ट्रॉफी फाइनल सात फरवरी को ही खत्म होगा । 

के एल राहुल- India TV Hindi
के एल राहुल Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली: सलामी बल्लेबाज के एल राहुल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ वायनाड में सात से दस फरवरी तक होने वाले भारत ए के पहले अनधिकृत टेस्ट में खेलेंगे। महाराष्ट्र के अंकित बावने की अगुवाई वाली 14 सदस्यीय टीम में झारखंड के तेज गेंदबाज वरूण आरोन भी हैं जो आखिरी बार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिये टेस्ट खेले थे। 

आरोन ने सात रणजी मैचों में 25 विकेट लिये हैं। चयन समिति के सूत्रों के अनुसार तेज गेंदबाजों का पूल बढ़ाने के लिये आरोन के प्रदर्शन को परखा जायेगा। उनके अलावा आवेश खान और शरदुल ठाकुर भी टीम में हैं। 

हरफनमौला जलज सक्सेना और सिद्धेश लाड भी टीम में है। सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन के अलावा मध्यक्रम में रिकी भुई और लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय हैं। 

टीम में सौराष्ट्र या विदर्भ के शीर्ष खिलाड़ी नहीं हैं क्योंकि रणजी ट्रॉफी फाइनल सात फरवरी को ही खत्म होगा । 

टीम: अंकित बावने (कप्तान), केएल राहुल, ए आर ईश्वरन, प्रियांक पांचाल, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, के एस भरत, जलज सक्सेना, एस नदीम, मयंक मार्कण्डेय, नवदीप सैनी, शरदुल ठाकुर, आवेश खान, वरूण आरोन । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल