1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की ट्रेनिंग, देखें Photos

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की ट्रेनिंग, देखें Photos

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 01:49 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अगले सप्ताह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों प्रारूपों की सीरीज को देखते हुए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 

भारतीय महिला टीम ने...- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू की ट्रेनिंग, देखें Photos Image Source : BCCI

मकाय| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अगले सप्ताह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीनों प्रारूपों की सीरीज को देखते हुए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टीम के वार्म-अप करते हुए फोटो पोस्ट की। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, सीरीज को देखते हुए तैयारी।

भारतीय महिला टीम 21, 24 और 26 सितंबर को मकाय के हारुप पार्क में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज के बाद टीम क्विंसलैंड के कारारा ओवल में 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी।

दौरे के अंत में भारतीय महिला टीम सात, नौ और 10 अक्टूबर को तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी थी। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट ड्रॉ रहा था जबकि इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल