1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट: भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रनों पर समेटा

महिला क्रिकेट: भारत ने न्यूजीलैंड को 161 रनों पर समेटा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 11:00 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 11:01 am IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर कर दिया।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
Indian Women Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को बे ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 44.2 ओवरों में 161 रनों पर ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए उनकी कप्तान एमी स्टाथवेट ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सकीं। भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराया।

अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सुजी बेट्स (0) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। शिखां पांडे ने सोफी डेविने (7) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कप्तान ने क्रीज पर उतरते ही तेजी से रन बना रही थीं। लॉरेन डाउन (15) उनका अच्छा साथ देती दिख रहीं थीं, लेकिन 33 के कुल स्कोर पर ही एकता बिष्ट ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। एमेला केर सिर्फ एक रन ही बना सकीं।

मैडी ग्रीन (9) ने एमी का साथ देने की कोशिश की लेकिन झूलन ने इस साझेदारी को 62 के स्कोर से आगे नहीं जाने दिया। लेह कास्पेरेक (21) के साथ कप्तान ने एक बार फिर टीम का संभालने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने एमी को 120 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे।

यहां से बर्नाडिने बेजुइडेनहाउट (13) और कास्पेरेक ने टीम के लिए रन बनाए। अंत में ली तेहुहु ने 12 रन जोड़ कर टीम को 150 के पार पहुंचने में मदद की। भारत के लिए झूलन ने तीन विकेट लिए। एकता, दीप्ती, पूनम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। शिखा पांडे को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।