1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट, डे 1, लंच: भारत ने दो विकेट पर बनाए 75 रन

इंदौर टेस्ट, डे 1, लंच: भारत ने दो विकेट पर बनाए 75 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2016 12:00 pm IST,  Updated : Oct 08, 2016 12:00 pm IST

इंदौर: भारत ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के तीसरे और अंतिम मैच के पहले दिन दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। इस समय चतेश्वर पुजारा 29 और कप्तान विराट कोहली 7 रन बनाकर

Bradley Watling, Jeetan Patel celebrates the wicket of...- India TV Hindi
Bradley Watling, Jeetan Patel celebrates the wicket of Murli Vijay

इंदौर: भारत ने आज यहां टेस्ट सिरीज़ के तीसरे और अंतिम मैच के पहले दिन दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। इस समय चतेश्वर पुजारा 29 और कप्तान विराट कोहली 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

आज सुबह भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। ओपनर मुरली विजय के साथ दो साल के बाद टीम में वापसी कर रहे गौतम गंभीर ने पारी की शुरुआत की। 

धीमी विकेट पर न्यूज़ूलैंड को पहली सफलता तब मिली जब 26 के स्कोर पर स्पिनर जितेन पटेल ने विजय को फ़ारवर्ड शॉर्टलेग पर पकड़वा दिया। विजय ने 10 रन बनाए। 

पहले झटके के बाद पुजारा गंभीर का सात देने आए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 34 जोड़े  और अच्छे फ़ार्म में लग रहे थे कि गौतम गंभीर आउट हो गए। गंभीर को बोल्ट ने LBW कर दिया। गंभीर ने अपनी आक्रामक पारी में 29 रन बनाए जिसमें दो छक्के और तीन चौक्के शामिल थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।