1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट: भारत के चायकाल तक 3/148 रन

इंदौर टेस्ट: भारत के चायकाल तक 3/148 रन

 Written By: IANS
 Published : Oct 08, 2016 02:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2016 02:45 pm IST

इंदौर: भारतीय टीम ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को चायकाल तक 56 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली

Kohli- India TV Hindi
Kohli

इंदौर: भारतीय टीम ने होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को चायकाल तक 56 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली (45) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं। 

भारत ने दिन के दूसरे सत्र में एकमात्र विकेट चेतेश्वर पुजारा (41) के रूप में गंवाया। उन्हें 100 के कुल योग पर मिशेल सेंटनर ने बोल्ड किया। पुजारा ने 108 गेंदे खेलते हुए छह चौके लगाए। 

पुजारा के जाने के बाद कोहली और रहाणे टीम के स्कोर को लगातार बढ़ाते रहे। दोनों के बीच अभी तक 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

रहाणे ने इस मैच में टेस्ट करियर में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले 36वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभी तक 56 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए हैं। वहीं, कप्तान कोहली ने 102 गेंदों में पांच बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। 

इससे पहले भारत ने पहले सत्र में दो विकेट गंवाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 26 के कुल योग पर लगा। जीतन पटेल ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (10) को टॉम लाथम के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

इसके बाद शिखर धवन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (29) ने पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 60 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट ने गंभीर को पगबाधा आउट किया। गंभीर ने अपनी पारी में 53 गेंदें खेली और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। 

न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट, पटेल और सेंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।