इंदौर: अश्विन की घातक गेंदबाज़ी के सामने न्यूज़ीलैंड लगभग हार की कगार पर पहुंच गई है। सिरीज़ के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकल तक मेहमान 216 के स्कोर पर 6 विकेट गवां चुकी है और वह भारत के पहले पारी के 557 के स्कोर से अभी भी 341 रन पीछे है। चाय के समय जेम्स नीशाम 37 जबकि मिशेल सेंटनर छह रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट चटकाया।
लंच के बाद न्यूज़ीलैंड ने एक विकेट पर 125 के आगे खेलना शुरु किया। स्कोर में 9 रन ही जुड़े थे कि अश्विन ने प्रतिष्ठित बल्लेबाज़ और कप्तान को महज़ 8 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद पूरे दौर में अब तक निराश करने वाले सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ रॉस टैलर भी बिना खाता खोले अश्विन के तीसरे शिकार बन गए।
140 पर तीन विकेट गिरने के बाद सारी उम्मीदें गप्टिल पर थीं जो 72 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन नॉन स्ट्राइकर छोर पर बहुत दुर्भाग्यशाली तरीके से रन आउट हो गए।
अश्विन ने अपना चौथा शिकार रॉंची को बनाया जो बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए।
एक विकेट जडेजा के खाते में गया जिन्होंने वैटलिंग (23) को आउट किया।