इंदौर: गौतम गंभीर और पुजारा के अर्ध शतक की बदौलत भारत ने आज यहां सिरीज़ के तीसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दो विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत को कुल 385 रनों की बढ़त प्राप्त हो गई है। इस समय पुजारा (500 और कोहली (2) क्रीज़़ पर हैं।
भारत ने आज सुबह कल के स्कोर 18 से आगे अपनी दूसरी पारी की शरुआत की। उम्मीद थी कि भारत आज तेज़ी से रन बनाकर न्यूज़ीलैंड को जल्द से जल्द बैटिंग करने का मौक़ा दे सके लेकिन 34 के स्कोर पर मुरली रन आउट हो गए. इसके बाद गंभीर आए जो कल चोट की वजह से रिटायर हो गए थे।
गंभीर ने आते ही अपने इरादे साफ कर दिए और आक्रामक शॉट खेलने लगे। उन्होंने वनडे की स्टाइल में बल्लेबाज़ी करते हुए 56 गेंदों पर अर्ध शतक पूरा कर लिया। लेकिन अर्ध शतक लगाते ही वह जीतन की बॉल पर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। 50 रन की पारी में उन्होंने छह चौक्के लगाए। गंभीर दो साल बाद टीम में लौटे हैं वो भी राहुल और धवन के घायल होने की वजह से। गंभीर ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी निभाई।
लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करते हुए गंभीर ने 54 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
गंभीर के बाद पुजारा ने भी इस सिरीज़ का अपना चौथा अर्ध शतक लगाया।
भारत पहले दो टेस्ट जीतकर सिरीज़ अपने नाम कर चुका है।