इंदौर: न्यूज़ीलैंड ने आज यहां भारत के 375 के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन चायकाल तक एक विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज़ लैथम (6) रहे जिन्हें उमेश याद ने LBW किया। लंच पर मार्टिन गप्टिल 8 और कप्तान केन विलियम्सन 23 रन बनाकर खेल रहे थे।
इसके पहले चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 101 रन की मदद से भारत ने सिरीज़ के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच के बाद 216 पर पारी घोषित कर दी और इस तरह न्यूज़ीलैंड के सामने 475 का विशाल लक्ष्य रख दिया है। भारत ने लंच के बाद कप्तान कोहली का विकेट खोया जिन्होंने 17 रन बनाए।
पुजारा ने लंच के बाद 50 के अपने निजी स्कोर के आगे खेलना शुरु किया और आते ही शॉट लगाने लगे। उन्होंने 148 बॉल पर 101 रन बनाए जिसमें 9 चौक्के शामिल हैं। ये पुजारा का 11वां शतक है और इस सिरीज़ में उन्होंने तीन अर्ध शतक भी लगाए हैं।
इसके पहले भारत ने आज सुबह कल के स्कोर 18 से आगे अपनी दूसरी पारी की शरुआत की। उम्मीद थी कि भारत आज तेज़ी से रन बनाकर न्यूज़ीलैंड को जल्द से जल्द बैटिंग करने का मौक़ा दे सके लेकिन 34 के स्कोर पर मुरली रन आउट हो गए. इसके बाद गंभीर आए जो कल चोट की वजह से रिटायर हो गए थे।