1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंदौर टेस्ट: विराट कोहली का शानदार शतक, अजिंक्य ने लगाई फिफ्टी

इंदौर टेस्ट: विराट कोहली का शानदार शतक, अजिंक्य ने लगाई फिफ्टी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2016 05:00 pm IST,  Updated : Oct 08, 2016 08:24 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में मैच में विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं।

Virat kohli- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : PTI

इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं। विराट कोहली(103) और अजिंक्य रहाणे(75) क्रीज पर टिके हुए हैं। विराट कोहली  ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया और शानदार बल्लेबाजी की।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोहली ने 48वां टेस्ट खेलते हुए टेस्ट कैरियर का 13वां शतक पूरा किया। वहीं अजिंक्य रहाणे भी कोहली का भरपूर साथ दे रहे हैं। रहाणें ने करियर का 10वां अर्धशतक पूरा करने साथ ही टेस्ट क्रिकट में 2 हजार रन पूरे किए। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 26 के कुल योग पर लगा। जीतन पटेल ने सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (10) को टॉम लाथम के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

इसके बाद शिखर धवन के स्थान पर टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (29) ने पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 60 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट ने गंभीर को पगबाधा आउट किया। गंभीर ने अपनी पारी में 53 गेंदें खेली और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के लिए बाउल्ट, पटेल और सेंटनर ने एक-एक सफलता हासिल की।

​
इन्हें भी पढ़ें-

फैसला करके उस पर डटे रहना ही अच्छे कप्तान की निशानी: कोहली
​रिद्धिमान साहा इस समय भारत के सबसे अच्छे विकेटकीपर हैं: कोहली
​कोलकाता टेस्ट: रवि शास्त्री बोले- 'कोहली अपने शॉट चयन से नाराज होंगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।