1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में वापसी कर सकते हैं चोटिल ऐरोन फिंच, दिया ये बड़ा बयान

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में वापसी कर सकते हैं चोटिल ऐरोन फिंच, दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 25, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Oct 25, 2019 05:35 pm IST

फिंच को इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए शेफिल्ड शील्ड के मैच में चोट लगी थी। हालांकि, शुक्रवार को नेट्स में अभ्यास किया।  

ऐरोन फिंच- India TV Hindi
ऐरोन फिंच Image Source : GETTY

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम के कप्तान एरोन फिंच को विश्वास है कि वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। एडिलेड ओवल मैदान पर सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगी।

फिंच को इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए शेफिल्ड शील्ड के मैच में चोट लगी थी। हालांकि, शुक्रवार को नेट्स में अभ्यास किया।

फिंच ने कहा, "मैच शुरू होने में अभी भी दो दिन बाकी हैं इसलिए मैं अगले दो दिन में टेस्ट करुं गा। हालांकि, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

फिंच ने कहा, "मुझे हर दिन अच्छा महसूस हो रहा है। मैं बस आज और कल खेलकर देखूंगा कि मेरी स्थिति कैसी है।"

यह पूछे जाने पर कि उन्हें चोट कैसे लगी? फिंच ने कहा, "शेफिल्ड शील्ड के दौरान कई दिनों तक जंक्शन में बैठे रहने और फिर ज्यादा तेजी से बैट स्विंग करने के कारण चोट आई।"

अगर फिंच उपलब्ध नहीं होतो तो पैट कमिंस और एलेक्स कैरी में से काई टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभाल सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल