1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धर्मशाला टेस्ट: कोहली के खेलने पर संदेह, श्रेयस को बुलाया

धर्मशाला टेस्ट: कोहली के खेलने पर संदेह, श्रेयस को बुलाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2017 10:35 am IST,  Updated : Mar 24, 2017 10:35 am IST

धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के निर्णयक टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली के खेलने पर संदेह बरक़रार है। हालंकि इस पर अभी कोई फ़ैसला नहीं किया गया लेकिन एहतियातन मुंबई के युवा बल्लेबाज़

Kumble, Kohli- India TV Hindi
Kumble, Kohli

धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ के निर्णयक टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली के खेलने पर संदेह बरक़रार है। हालंकि इस पर अभी कोई फ़ैसला नहीं किया गया लेकिन एहतियातन मुंबई के युवा बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को बुला लिया गया है। विराट को को रांची टेस्ट के दौरान कंधे में चोट लगी थी। चौथा टेस्ट शनिवार से शुरू हो रहा है।

निगाहें विराट की फिटनेस पर

गुरुवार को टीम इंडिया ने अभ्यास किया था लेकिन कोहली ने सिर्फ थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग की लेकिन बल्ला लेकर नेट्स पर नहीं उतरे। उन्होंने बॉल भी ज़्यादा देर थ्रो नही की। माना जा रहा है कि कोहली का अंतिम ग्यारह में शामिल होना सुबह के सत्र में होने वाले फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। तेज़ गेंदबाज़ मो. शमी की धर्मशाला टेस्ट में वापसी नहीं होगी क्योंकि टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उनकी फिटनेस से संतुष्ट नहीं हैं।

अभ्यास आज भी होना है लेकिन अय्यर शुक्रवार इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। अभ्यास सुबह 9:30 पर शुरू होगा लेकिन वह देर में धर्मशाला पहुंचेंगे। 

प्रैक्टिस मैच में अय्यर लगा चुके हैं दोहरा शतक

22 वर्षीय अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में दोहरा शतक लगाया था। घरेलू सत्र में मुंबई के लिए अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें विराट कोहली की जगह खेलने का मौका मिल सकता है। इससे पहले अय्यर को देवधर ट्रॉफी में इंडिया ब्लू टीम में रखा गया था। यह टूर्नामेंट भी शनिवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।