1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया टीम में चोटिल मिशेल की जगह मार्कस

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया टीम में चोटिल मिशेल की जगह मार्कस

 Written By: IANS
 Published : Jan 16, 2017 06:08 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 06:08 pm IST

मेलबर्न: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ जारी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श के स्थान पर टीम में मार्कस स्टोइनिस को शामिल किया है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच

 Marcus Stoinis- India TV Hindi
Marcus Stoinis

मेलबर्न: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ जारी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श के स्थान पर टीम में मार्कस स्टोइनिस को शामिल किया है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए मार्कस को आस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है। 

उल्लेखनीय है कि कंधे पर चोट के कारण मिशेल बाकी तीन एकदिवसीय मैचों में टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे। 

सीए ने अपने एक बयान में कहा, "बुधवार को एडम जाम्पा के साथ पर्थ के लिए रवाना होने से पहले मार्कस केएफसी बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के साथ मंगलवार को होने वाले मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स के साथ खेलेंगे।"

आस्ट्रेलिया के 27 वर्षीय मार्कस हरफनमौला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक राष्ट्रीय टीम के लिए एक एकदिवसीय और एक टी-20 मुकाबला खेला है। 

सीए के अनुसार, मिशेल की कंधे की चोट को ठीक होने और पिच पर पूर्ण रूप से फिट होकर लौटने के लिए थोड़ा समय लगेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल