1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यूएई में महंगा पड़ता है खेलना, पाकिस्तान जा सकता है श्रीलंका

यूएई में महंगा पड़ता है खेलना, पाकिस्तान जा सकता है श्रीलंका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2016 10:25 am IST,  Updated : May 17, 2016 10:25 am IST

लाहौर: आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान में कोई देश क्रिकेट नहीं खेलना चाहता और इसीलिए कुछ बरसों से पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में मेज़बानी करता है लेकिन अब उसे वहां भी क्रिकेट खेलना मंहगा पड़

Mohammad Amir- India TV Hindi
Mohammad Amir

लाहौर: आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान में कोई देश क्रिकेट नहीं खेलना चाहता और इसीलिए कुछ बरसों से पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में मेज़बानी करता है लेकिन अब उसे वहां भी क्रिकेट खेलना मंहगा पड़ रहा है। क्रिकेट मैचों की मेजबानी का खर्च बढ़ जाने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) वेस्टइंडीज के साथ अक्टूबर में होने वाली श्रृंखला के लिए श्रीलंका के बारे में विचार कर रहा है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैच यूएई में खेलना था लेकिन इनके आयोजन पर बढ़ते ख़र्च को देखते हुए पाकिस्तान विकल्प के बारे में सोच रहा है।

पीसीबी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "हम यूएई में मैचों के आयोजन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित हैं। अगर श्रीलंका उससे सस्ता होगा, तो हम उसके बारे में विकल्प के तौर पर जरूर सोचेंगे।"

पीसीबी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी ) से श्रृंखला के अनुमानित खर्च का ब्योरा मांगा है।

इस बात की पुष्टि करते हुए एसएलसी के सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा, "हां, उन्होंने हमसे इस मामले में संपर्क किया है। हम बजट बनाकर उन्हें भेजेंगे। यह इस पर निर्भर करता है कि श्रृंखला का आयोजन यहां कराना आर्थिक आधार पर उनके लिए अच्छा विकल्प साबित होता है या नहीं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।

PCB