1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बोर्ड जल्द शुरू करेगा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट, ब्रिटेन सरकार ने दी खेलों को हरी झंडी

इंग्लैंड बोर्ड जल्द शुरू करेगा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट, ब्रिटेन सरकार ने दी खेलों को हरी झंडी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2020 07:01 pm IST,  Updated : May 31, 2020 07:01 pm IST

ईसीबी खाली स्टेडियम में क्रिकेट दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज करेगा क्योंकि ब्रिटेन की सरकार ने खेलों को दोबारा शुरू करने की हरी झंडी दे दी है।

england end wales cricket board- India TV Hindi
england end wales cricket board Image Source : TWITTER/ECB_OFFICIAL

कोरोना महामारी के कारण जहां सभी प्रकार के खेल ठप्प पड़े हुए हैं। वहीं इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) ने जुलाई महीने से अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के लिए अपने गेंदबाजों की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इंग्लैंड के सभी गेंदबाज अपने - अपने घरेलू मैदान पर ट्रेनिंग कर रहे हैं। जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन जैसे तेज गेंदबाज भी शामिल है। इसी बीच अब ईसीबी खाली स्टेडियम में क्रिकेट दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज करेगा क्योंकि ब्रिटेन की सरकार ने खेलों को दोबारा शुरू करने की हरी झंडी दे दी है।

सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि क्रिकेट और अन्य खेल अगले हफ्ते से दोबारा शुरू हो पाएंगे। इससे पहले सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा दिशानिर्देश जारी रहे। ईसीबी अब इन दिशानिर्देशों का अध्ययन करेगा और खेल को दोबारा शुरू करने का खाका तैयार करेगा।

ईसीबी ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘गृह मंत्री की शनिवार की घोषणा से हम बेहद खुश हैं जो पेशवर, घरेलू क्रिकेट की खाली स्टेडियम में वापसी का समर्थन करता है और खिलाड़ियों को अपने क्लब की ओर से दोबारा खेलने का मंच देगा।’’

ईसीबी ने दो दिन पहले ही अपने घरेलू सत्र की शुरुआत को एक अगस्त तक टाल दिया था जिसके बाद सरकार ने एलीट खेलों की वापसी को स्वीकृति दी है।

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए मैदान पर उतर आए हैं। जिसके चलते इंग्लैंड ऐसा पहला देश बना जिसके क्रिकेट खिलाड़ी कोरोना महामारी के बीच ट्रेनिंग करने मैदान में उतरे। जिस पर बोर्ड का कहना था कि वो सभी वेन्यु का इस्तेमाल खिलाड़ियों की व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए करेंगे। जिसके चलते हम उन्हें पूरी तरह से सुरक्षति माहौल दे सके।

ये भी पढ़ें - DRS का ये फनी अंदाज देखकर आर अश्विन नहीं रोक पाए अपनी हंसी, शेयर किया ये मजेदार वीडियो

बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) जुलाई के पहले सप्ताह में वेस्टइंडीज की मेजबानी के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी इस बारे में सकरात्मक संकेत देने शुरू कर दिए हैं। इस तरह दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 8 जुलाई से खेली जा सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल