1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: हार के बाद बोले रैना, हमने जीत की हर संभव कोशिश की

IPL 10: हार के बाद बोले रैना, हमने जीत की हर संभव कोशिश की

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2017 05:13 pm IST,  Updated : May 11, 2017 05:13 pm IST

कल रात ग्रीन पार्क स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने गुजरात को दो विकेट से मात दे दी। जिसके बाद गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा...

suresh raina- India TV Hindi
suresh raina

कानपुर: कल रात ग्रीन पार्क स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने गुजरात को दो विकेट से मात दे दी। जिसके बाद गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण में बुधवार रात खेले गए मैच में जीत के लिए उनकी टीम ने हर संभव प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कभी स्कूल की फ़ीस भी न भर पाने वाले रोहित शर्मा के फ़्लैट की क़ीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे जहीर खान की अगुवाई वाली टीम ने अय्यर की 96 रनों की शानदार पारी के दम पर 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया। रैना ने कहा, "हमने जीत हासिल करने की हर कोशिश की। लेकिन, अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। दिल्ली ने हर ओवर में 12-14 रन लिए और यही हमारी गलती थी। हमने टूर्नामेंट में कई नजदीकी मैच गंवाए।" प्लेऑफ से बाहर हो चुकी गुजरात के कप्तान रैना ने कहा कि उन्होंने खेल का भरपूर आनंद लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल