1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: घर से बाहर खेले गए मैचों में टीम मानसिक बाधा का शिकार: डेविड वॉर्नर

IPL 10: घर से बाहर खेले गए मैचों में टीम मानसिक बाधा का शिकार: डेविड वॉर्नर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2017 05:46 pm IST,  Updated : May 03, 2017 07:50 pm IST

मंगलवार रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली और हैदराबाद के बीच IPL 10 का 40वां मैच खेला गया जिमसें दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया। यह हैदराबाद की अपने घरेलू मैदान से बाहर चौथी हार है।

david warner- India TV Hindi
david warner

नई दिल्ली: मंगलवार रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली और हैदराबाद के बीच IPL 10 का 40वां मैच खेला गया जिमसें दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया। यह हैदराबाद की अपने घरेलू मैदान से बाहर चौथी हार है। हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि घरेलू मैदान से बाहर के मैदानों पर खेले जाने वाले मैचों को लेकर उनकी टीम एक तरह की मानसिक बाधा का शिकार हो गई है। दूसरे के मैदान पर खेले जाने वाले मैच थोड़ा हौआ बन गए हैं और शायद यही कारण है कि वह दिल्ली डेयरडेविल्स को उसी के घर में हरा नहीं पाए। IPL 10: युवी का यही अंदाज़ तो बनाता है उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह (70) की शानदार पारी के दम पर दिल्ली को 186 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे करुण नायर की कप्तानी वाली दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और प्लेआफ की दौड़ में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। हैदराबाद ने अपने घर से बाहर आईपीएल के इस सीजन में केवल एक मैच जीता है। दूसरे मैदानों पर अपनी टीम की हार के इस तथ्य को स्वीकार करते हुए वॉर्नर ने कहा, "निश्चित तौर पर घर से बाहर मैच खेलने के दौरान हम थोड़ी मानसिक बाधा का शिकार हो रहे हैं। इस क्रम में हमने अधिक मैच नहीं जीते हैं। टीम के खिलाड़ियों का कहना था कि दिल्ली को हराने के लिए 186 रनों का स्कोर पर्याप्त है।"

युवराज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "युवराज के शानदार प्रदर्शन से हमारी टीम की पारी का समापन अच्छा हुआ।" वॉर्नर ने दिल्ली को मिली जीत का श्रेय टीम के बल्लेबाजों को दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने असामान्य खेल दिखाया। उन्होंने पहले छह ओवरों में अपनी लय हासिल की और जिस प्रकार से उन्होंने खेल का समापन किया, उसका श्रेय उनके बल्लेबाजों को ही जाता है। दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से निराश वॉर्नर ने कहा, "निश्चित तौर पर पहले के कुछ ओवरों के बाद विकेट धीमी पड़ गई। पिच पर अधिक ओस नहीं थी और इस कारण हम हार के लिए कोई और बहाना नहीं दे सकते।" IPL 10: मोहम्मद शमी ने कहा, 'इस प्रदर्शन से मेरा बढ़ेगा आत्मविश्वास'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल