1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: मोहम्मद शमी ने कहा, 'इस प्रदर्शन से मेरा बढ़ेगा आत्मविश्वास'

IPL 10: मोहम्मद शमी ने कहा, 'इस प्रदर्शन से मेरा बढ़ेगा आत्मविश्वास'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2017 03:44 pm IST,  Updated : May 03, 2017 04:02 pm IST

IPL 10 का 40वां मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच कल रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया, जिसमें दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से मात दे दी।

delhi daredevills- India TV Hindi
delhi daredevills

नई दिल्ली: IPL 10 का 40वां मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच कल रात फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया, जिसमें दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से मात दे दी। इस मैच में दिल्ली की जीत में मोहम्मद शमी ने अहम भूमिका निभाई और दो अहम विकेट लिए तो वही अब शमी का कहना है की इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। IPL 10: केन्या IPL के जरिए पर्यटन को देगा बढ़ावा

शमी ने कहा, "मैं काफी लंबे समय बाद खेल रहा हूं और इस प्रकार के प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। टी-20 प्रारूप में आपको एक गेंदबाज के तौर पर रनों के बारे में नहीं सोचना होता। हम नई गेंद को बस अच्छे से इस्तेमाल करना चाहते थे।" इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 186 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। शमी ने गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे दोनों बल्लेबाजों कप्तान डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन को आउट किया। 

हैदराबाद के दिए इस लक्ष्य को दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर अपने बल्लेबाजों की संतुलित पारी के दम पर 189 रन बनाकर हासिल कर लिया। शमी ने कहा, "हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान मेरे पास हर बल्लेबाज के लिए एक अलग योजना थी। बाकी भाग्य ने भी साथ दिया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल