नई दिल्ली: कल रात फिरोजशाह कोटला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात लांयस को 7 विकेट से मात दे दी। गुजरात ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 209 रनों का विशाल स्कोर रखा था, लेकिन ऋषभ पंत और संजू सैमसन की तूफानी पारियों की बदौलत दिल्ली ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया। (IPL 2017: ये 5 हैं टीम इंडिया के उभरते हुए भावी खिलाड़ी)
ऋषभ पंत ने 97 रनों की धुंआधार पारी खेली तो संजू सैमसन भी पीछे नही रहे और उन्होंने 61 रनों का योगदान दिया। जिस वक्त दिल्ली को एक साझेदारी की बेहद जरुरत थी उसी वक्त इन दोनों युवा बल्लेबाजों ने महज़ 63 गेंदों पर 144 रनों की अहम साझेदारी की, साथ ही इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बनें। (IPL 2017: जानें पुणे के स्टार राहुल त्रिपाठी के बारे में 10 अनजानी बातें )
क्या-क्या रिकॉर्ड बनें:
जहां इस मैच में एक तरफ दिल्ली कि जीत हुई तो वही दूसरी तरफ इस मैच में कई रिकॉर्ड बनें तो कई रिकॉर्ड टूटे। पहले बात करते हैं छक्कों की 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में कुल 30 छक्के लगे थे और अब 7 साल बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इन दोनों टीमों ने एक नया र्कीतीमान स्थापित किया है, जी हां IPL के 10 सालों के इतिहास में इस मैच में 31 छक्के लगे हैं जो की अभी तक के सबसे ज्यादा छक्के है।
अब बात रनों की करें तो 2007 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए एक अंतरराष्ट्रीय मैच में एक रिकॉर्ड बना था। जब 14 गेंदे बाकी रहते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया था, लेकिन अब दिल्ली की टीम ने महज़ 18.3 ओवर में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया इसके साथ ही इतनी ज़्यादा गेंदे बचने के बावजूद 200 से ज्यादा रनों को हासिल करने का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली ने अपने नाम कर लिया है।