1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: आज अपने घर में गुजरात से भिड़ेगी दिल्ली

IPL 10: आज अपने घर में गुजरात से भिड़ेगी दिल्ली

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2017 11:53 am IST,  Updated : May 04, 2017 01:51 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान पर पिछला मैच खेला जिसमें दिल्ली जीत की पटरी पर लौटी, और आज फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स गुजरात लायंस के खिलाफ अपना 10वां मैच खेलने उतरेगी।

delhi with gujrat- India TV Hindi
delhi with gujrat

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान पर पिछला मैच खेला जिसमें दिल्ली जीत की पटरी पर लौटी, और आज फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स गुजरात लायंस के खिलाफ अपना 10वां मैच खेलने उतरेगी। तो उसका लक्ष्य जीत हासिल कर प्ले-ऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखने का होगा। इससे पहले मंगलवार को उसने सनराइजर्स को अपने ही घर पर मात दी थी। (IPL 10: शाकिब लौटे वतन, KKR को हो सकता है नुकसान )

दिल्ली ने अपने बल्लेबाजों के एकजुट प्रदर्शन के दम पर हैदराबाद से मिले 186 रनों के मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया और प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, वहीं गुजरात की टीम लगातार दो हार के बाद आठ टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दूसरी तरफ गुजरात को अपने पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ करीबी हार मिली। मुंबई के खिलाफ गुजरात को सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी, वहीं पुणे के बेन स्टोक्स ने दूसरे मैच में उसे जीत से दूर रखा।

टीमें (संभावित): 

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान, मोहम्मद समी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सी.वी. मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्यूष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सेनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट। 

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका और इरफान पठान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल