1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: हार के बाद बोले गंभीर हम अपने खेल को नही ले जा रहे आगे

IPL 10: हार के बाद बोले गंभीर हम अपने खेल को नही ले जा रहे आगे

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2017 04:06 pm IST,  Updated : May 04, 2017 04:24 pm IST

कल रात राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पुणे ने कोलकाता को 4 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर अपने बल्लेबाजों से निराश हैं।

gautam gambhir- India TV Hindi
gautam gambhir

कोलकाता: कल रात राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में पुणे ने कोलकाता को 4 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर अपने बल्लेबाजों से निराश हैं। गंभीर का मानना है कि बल्लेबाजों ने ज्यादा गेंदें खाली निकालीं और मैच में रन कम बने। साथ ही गंभीर ने कहा कि टीम इस तरह के प्रदर्शन से अपने खेल को आगे नहीं ले जा रही है। IPL 10: आज अपने घर में गुजरात से भिड़ेगी दिल्ली

गंभीर ने मैच के बाद कहा, "बल्लेबाजों को सकारात्मक होकर खेलना होगा। हमें ज्यादा खाली गेंदें नहीं खेलनी चाहिए थीं। हम अपने खेल को आगे नहीं ले जा रहे हैं। हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है।" गंभीर ने कहा, "हमारे लिए अभी करो या मरो की स्थिति नहीं है लेकिन, हमें हर मैच के लिए तैयार रहना होगा।" गंभीर ने कहा, "जब तक आप प्लेऑफ में नहीं पहुंच जाते तब तक आप प्लेऑफ में नहीं हैं। हमें तीन और मैच खेलने हैं। उम्मीद हैं हम स्थिति को बदलेंगे।" गंभीर ने कहा कि हमें इस मैच में और रन करने चाहिए थे। उन्होंने कहा, "हमने अच्छी क्रिकेट खेली और मैच को अंतिम ओवर तक ले गए, लेकिन हमें बोर्ड पर और रन टांगने थे। पिछले मैच में डेविड वार्नर हमसे मैच ले गए थे तो इस मैच में राहुल त्रिपाठी हमसे मैच छीन ले गए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल