1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से

IPL 10: पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से

 Written By: Bhasha
 Published : May 15, 2017 12:07 pm IST,  Updated : May 15, 2017 12:07 pm IST

कल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। कल इस मैच में मुंबई का इरादा लीग चरण में दो बार मिली हार का बदला चुकता करने का होगा।

rohit with smith- India TV Hindi
rohit with smith

मुंबई: कल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। कल इस मैच में मुंबई का इरादा लीग चरण में दो बार मिली हार का बदला चुकता करने का होगा। मुंबई ने आखिरी लीग मैच में कोलकाता को हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। उसके लिये अच्छी बात यह रही कि कोलकाता के खिलाफ उसकी बेंच स्ट्रेंथ ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में विजेता टीम सीधे 21 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल में जगह बनायेगी जबकि हारने वाली टीम 19 मई को बेंगलूरू में दूसरा क्वालीफायर खेलेगी। 

पुणे एकमात्र टीम है जिसने लीग चरण में दो बार मुंबई को हराया लिहाजा यह हार मुंबई के खिलाडि़यों को कचोट रही होगी । पूरे सत्र में मुंबई के बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। लैंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड, पार्थिव पटेल के साथ कप्तान रोहित शर्मा और नीतिश राणा भी चले है। इनके साथ ही हार्दिक और कृणाल पांड्या टीम के लिये एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की ऐशगाह है लिहाजा कल बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। मुंबई के लिये पारी का आगाज फिर पार्थिव और सिमंस करेंगे। वहीं नीतिश राणा की जगह तीसरे स्थान पर अंबाती रायुडू को उतारा जा सकता है। गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 200 से अधिक रन दिये। नयी गेंद की कमान श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लीनागन संभालेंगे। IPL 10: ये है IPL 10 की अंतिम चार टीमें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल