1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: गेंदबाजों और त्रिपाठी ने दिलाई पुणे को जीत, KKR फिर हारा

IPL 2017: गेंदबाजों और त्रिपाठी ने दिलाई पुणे को जीत, KKR फिर हारा

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2017 11:46 pm IST,  Updated : May 03, 2017 11:47 pm IST

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में चार विकेट से हरा दिया।

rahul tripathi- India TV Hindi
rahul tripathi

कोलकाता: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में चार विकेट से हरा दिया।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे पुणे ने चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

पुणे के लिए सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा सात छक्के लगाए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद राहुल ने शुरू से अंत तक एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पुणे की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं कर सका। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। उसके लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रन, कोलिन ग्रांडहोमे ने 36 रन और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल