1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: मुंबई पर जीत की हैट्रिक से पुणे फाइनल में

IPL 2017: मुंबई पर जीत की हैट्रिक से पुणे फाइनल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 16, 2017 10:10 pm IST,  Updated : May 16, 2017 11:58 pm IST

अंत के दो ओवरों में मनोज तिवारी (58) और महेंद्र सिंह धोनी (40) द्वारा जोड़े गए 41 रनों की बदौलत पहली बार प्लेऑफ में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के सामने 1

pune- India TV Hindi
pune

मुंबई: बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की अगुआई में गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले क्वालीफायर में आज यहां मुंबई इंडियन्स को 20 रन से हराकर मौजूदा सत्र में इस टीम पर लगातार तीसरी जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई।

पुणे के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई के मध्यक्रम को सुंदर (16 रन पर तीन विकेट) ने ध्वस्त किया जिससे टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। सुंदर के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शारदुल ठाकुर ने 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि जयदेव उनादकट और लाकी फर्ग्यूसन ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। मुंबई की ओर से पार्थिव पटेल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

पुणे ने इससे पहले मनोज तिवारी (58) और अजिंक्य रहाणे (56) के अर्धशतकों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (26 गेंद में नाबाद 40, पांच छक्के) की तूफानी पारी से चार विकेट पर 162 रन बनाए। तिवारी ने रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 और धोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।

मुंबई की टीम अब 19 मई को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में कल सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी जिससे फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पार्थिव ने सुंदर, जयदेव उनादकट और लाकी फग्र्युसन के लगातार ओवरों में छक्के मारे। लेंडस सिमंस (05) हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए जब पार्थिव ने शाट खेला और गेंदबाज शारदुल ठाकुर के हाथ से छूने के बाद गेंद विकेटों से टकरा गई जबकि वेस्टइंडीज का यह बल्लेबाज क्रीज से बाहर खड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल