1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: फटाफट क्रिकेट के कायल फैंस पर घायल क्रिकेटर्स की मार

IPL-10: फटाफट क्रिकेट के कायल फैंस पर घायल क्रिकेटर्स की मार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2017 04:47 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 04:49 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां सत्र कल जब शुरू होगा तो क्रिकेट प्रेमियों को धूमधड़ाके और रोमांच से भरे इस टी20 लीग में विराट कोहली और कई अन्य स्टार खिलाडि़यों की ग़ैर मौजूदगी यक़ीनन खलेगी।

Quinton de kock
Quinton de kock

दिल्ली डेयरडेविल्स ने फिर से टीम के चयन में कोई चतुराई नहीं दिखायी है। इसके अलावा उसके कुछ स्टार खिलाड़ी भी चोटिल हो गये हैं जिससे वह टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम बन गयी है। क्विंटन डिकाक की कमी उसे बहुत खलेगी और टीम मेंटर राहुल द्रविड़ भी यह स्वीकार कर चुके हैं। उसका दारोमदार अब तेज गेंदबाजों जहीर खान, मोहम्मद शमी, क्रिस मौरिस, पैट कमिन्स और कैगिसो रबाडा पर रहेगा। 

कोटला के विकेट पर अमित मिश्रा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। लेकिन बल्लेबाजी में उसका दारोमदार करूण नायर और रिषभ पंत पर रहेगा। श्रेयस अयर के बाहर होने से टीम के पास कोई भरोसेमंद बल्लेबाज भी नहीं है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल