1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: आज दिल्ली देगी कोलकाता को उसी के घर में कड़ी टक्कर

IPL 10: आज दिल्ली देगी कोलकाता को उसी के घर में कड़ी टक्कर

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2017 10:44 am IST,  Updated : Apr 28, 2017 11:02 am IST

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आज ईडन गार्डन्स में IPL 10 का 32वां मैच खेला जाएगा। कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ लगातार दो मैच में दमदार जीत दर्ज कर चुकी है और अब...

zaheer with gambhir- India TV Hindi
zaheer with gambhir

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आज ईडन गार्डन्स में IPL 10 का 32वां मैच खेला जाएगा। कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ लगातार दो मैच में दमदार जीत दर्ज कर चुकी है और अब दिल्ली के लिए आज ये चुनौती होगी की कोलकाता के घर में उसे कैसे हराया जाया।      

ये भी पढ़े:

दिल्ली की बात की जाए, तो जहीर खान की टीम ने पिछले छह में से केवल दो मैच जीते हैं। कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई थी और उसे चार विकेट से हार मिली थी।

संजू सैमसन, सैम बिलिंग्स और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की बदौलत दिल्ली की बल्लेबाजी और क्रिस मोरिस और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों से टीम की गेंदबाजी संतुलित है। आईपीएल के अब तक के संस्करणों में कोलकाता के खिलाफ खेले गए 19 में से 11 मैचों में दिल्ली को हार मिली है।

संभावित टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागीसो रबाडा, क्रिस मोरिस, कार्लोस ब्रैथवेट और सैम बिलिंग्स।

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला, रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसुफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कोल्टर निले, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोमे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल