1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

IPL 10: किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2017 08:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 08:09 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण के 19वें मैच में सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी

ipl- India TV Hindi
ipl

हैदराबाद: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण के 19वें मैच में सोमवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए चार मैचों में से दो में जीत हासिल की है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कुछ ऐसा ही हाल पंजाब का भी है। उसे भी अब तक खेले गए चार मैचों में से दो में जीत मिली और दो में हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, नेट रन रेट के आधार पर बढ़त लेते हुए हैदराबाद आईपीएल अंक तालिका में चौथे और पंजाब पांचवें स्थान पर है।

इस मैच के लिए पंजाब टीम में एक बदलाव हुआ है। वरुण एरॉन के स्थान पर टीम में ईशांत शर्मा को शामिल किया गया है। हैदराबाद की टीम में आशीष नेहरा के स्थान पर बिरेंद्र सरन को शामिल किया गया है। वहीं, मोहम्मद नबी पदार्पण कर रहे हैं।

टीमें:

किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), हाशिम अमला, मनन वोहरा, इयान मोर्गन, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), संदीप शर्मा, ईशांत, मोहित शर्मा, केसी किरयप्पा।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, दीपक हुड्डा, युवराज सिंह, मोहम्मद नबी, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, बिरेंद्र सरन और सचिन राणा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल