1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: ख़िताबी जंग में युवी की फ़ार्म पर हैं वार्नर की उम्मीदें

IPL-10: ख़िताबी जंग में युवी की फ़ार्म पर हैं वार्नर की उम्मीदें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2017 01:00 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 01:05 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने ख़िताबी जंग में अपनी सारी उम्मीदें युवराज सिंह पर टिका रखी हैं।

Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने ख़िताबी जंग में अपनी सारी उम्मीदें युवराज सिंह पर टिका रखी हैं। उनका कहना है कि अगर युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपना शानदार फार्म बनाए रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में अपने ख़िताब का बचाव करने का अच्छा मौक़ा रहेगा। 

युवराज ने बुधवार को आईपीएल 2017 के उदघाटन मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के ख़िलाफ़ 62 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 35 रन से जीत दिलायी। 

वार्नर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में युवराज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह असली युवी है जिसे मैं टीवी पर देखता रहा हूं। उन्होंने क्लीन हिटिंग और शानदार स्ट्रोक का बेहतरीन नज़ारा पेश किया। हम जानते हैं कि वह इस तरह से खेल सकता है और हम चाहते हैं कि वह इसी तरह से खेलना जारी रखें। 

IPL-10: इस सीज़न में दिखेगा यूपी के इन दस का दम

IPL: फ़टाफ़ट क्रिकेट में हैट्रिक के 7 बादशाह

उन्होंने कहा, अगर वह टूर्नामेंट में पांच या छह बार ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो फिर हम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएंगे और खिताब भी जीत सकते हैं। वार्नर ने शीर्ष क्रम में शिखर धवन की फार्म में वापसी पर भी खुशी व्यक्त की जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 40 रन बनाये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल