नई दिल्ली: पिछले मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 6 विकेट से मात देते हुए प्ले-ऑफ की दौड़ में खुद को बरकरार रखा था लेकिन अब दिल्ली के लिए एक बुरी खबर आई है। मांसपेशियों की चोट से उबर रहे जहीर खान का गुजरात लायंस के खिलाफ आज के मैच में खेलना संदिग्ध है। हैदराबाद और पंजाब के खिलाफ जहीर पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे और अब गुजरात के खिलाफ भी उनके खेलने पर अभी संस्पेंस बरकरार है। अगर वो आज नही खेल पाते है तो टीम को उनकी गेंदबाज़ी और अनुभव की कमी जरुर खलेगी। हालांकि दिल्ली की टीम ने ज़हीर की गैर-मौजूदगी में एक मैच जीता था और एक में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। जैसा की जहीर का आज के मैच में न खेल पाना लगभग संभव है ऐसे में करूण नायर ने एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नज़र आएगे।
क्यों जहीर का टीम में होना बेहद जरुरी?
दिल्ली की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी है, पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के युवा बल्लेबाज़ों ने ही टीम को जीत दिलाई थी। अगर अनुभव की बात करें तो टीम के पास अनुभव के नाम पर अमित मिश्रा और क्रिस मोरिस के अलावा खुद कप्तान ज़हीर खान हैं, लेकिन ज़हीर की गैर-मौजूदगी में दिल्ली की टीम में अनुभव की कमी साफ झलकती है। ऐसे में जहीर का टीम में होना बेहद जरुरी है।
कैसे लगी थी कप्तान जहीर को चोट:
आपको बता दें की जब 28 अप्रैल को जहीर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे तब मैच के दौरान जहीर के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसके बाद से वो अब तक टीम में वापसी नहीं कर पाए। दिल्ली की अभी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई है। दिल्ली ने अब तक इस सीजन में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 में जीत दर्ज की और 6 में हार का सामना करना पड़ा। तो वही ज़हीर ने इस IPL 10 सीज़न में कुल 7 विकेट लिए हैं।